“यू आर नॉट इनटाइटल टू से लाइक दैट..”…बाबूलाल के बयान पर भड़के इरफान, बोले, पदाधिकारी किसी जात का नहीं होता…अभी भी सुधर जाओ…

रांची। रिम्स के डायरेक्टर को हटाने को लेकर चल रहे सियासी विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने तीखा पटलवार किया है। इरफान अंसारी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी, सीपी सिंह जैसे नेताओं को इस मामले में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। इरफान अंसारी ने कहा कि जनता ने भाजपा को जहां बैठाया है, उन्हें वहां इंजाय करना चाहिये।

इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा स्वास्थ्य विभाग उनका अपना विभाग है. किसी भी पदाधिकारी की ट्रांसफर पोस्टिंग करना उनकी जिम्मेदारी है. उनके विभाग में कोई हस्तक्षेप करेगा तो वे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी की ट्रांसफर पोस्टिंग उनके हाथ में होता है। पदाधिकारी किसी जात का नहीं होता, आया है..जायेगा… अगर अच्छा काम करेगा तो रहेगा, नहीं तो जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इरफान यही नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में बाबूलाल कौन होते हैं बोलने वाले..सीपी सिंह कौन होते हैं बोलने..ये लोग जो बोल दिये, क्या वही सही और हमलोग सब बेकार हैं क्या? इरफान अंसारी ने कहा कि कोई भी लैपसेस बर्दाश्त नहीं करूंगा। किसको रखना है, नहीं रखना है, ये इरफान अंसारी के विभाग की जिम्मेदारी है। यू आर नॉट इनटाइटल टू से लाइक दैट… इनजॉय योर सेल्फ…

इरफान ने आगे कहा कि विभाग में कोई दखलअंदाजी में बर्दाश्त नहीं करूंगा। इरफान अंसारी ने वक्फ कानून का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा के लोगों को कह रहा हूं कि सुधर जाओ, आचरण में सुधार लाओ…किसी को नीचा मत दिखाओ..।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close