झारखंड : CUJ की डॉ शिखा चौरसिया को मिला 40 लाख रु का रिसर्च प्रोजेक्ट

Jharkhand: Dr Shikha Chaurasia of Dhanbad CUJ got a research project worth Rs 40 lakh

केंद्रीय विश्वविद्यालय  झारखंड यानी सीयूजे की इंजीनियरिंग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षक डॉ शिखा चौरसिया को भारत सरकार के हायर एडुकेशन फाइनेंसिंग एजेंसी (एच इ एफ ए) द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) के तहत 40 लाख रुपये का रिसर्च प्रोजेक्ट मिला है. भारत सरकार ने स्टैंडराइजेशन ऑफ ग्रैविटी बेसेस माइक्रो इरीगेशन सिस्टम फॉर ट्राइबल फॉर्मर्स ऑफ छोटानागपुर प्लेटू रीजन, झारखंड विषय पर रिसर्च प्रोजेक्ट मंजूर किया गया है.

डॉ चौरसिया ने क्या बताया

इस प्रोजेक्ट के बारे में डॉ चौरसिया ने बताया कि इससे झारखंड राज्य के अधिकतर किसानों को लाभ पहुंचेगा.

मिलेंगे 40 लाख रुपए

बता दें हेफा केनरा बैंक और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है. इस प्रोजेक्ट के तहत उन्हें चालीस लाख रुपये मिलेंगे. इसमें उन्हें राज्य के सिंचाई संबंधित समस्या के समाधान पर कार्य करना होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close