झारखंड : पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की किराना दुकानदार की हत्या…पुलिस ने किया खुलासा

Jharkhand: Wife and lover together killed a grocery shopkeeper...Police revealed it...arrested

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में हुए किराना दुकानदार की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। भुइयांडीह कल्याण नगर के रहने वाले छविलाल लोहार की हत्या उसकी ही पत्नी रूबी लोहार ने अपने प्रेमी जितेंद्र महतो के साथ मिलकर की थी।

पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और घटना की पूरी कहानी बताई है। जानकारी के अनुसार, 1 मई की रात छविलाल जब घर लौटा, तो रूबी ने उसे शराब पिलाई। शराब के नशे में धुत्त होने के बाद उसने जितेंद्र को घर बुलाया। इसके बाद पिलास से सिर पर वार कर छविलाल की हत्या कर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने इस हत्याकांड में कई अहम सबूत जुटाए हैं। रूबी लोहार का मोबाइल जब्त कर लिया गया है, जिसमें दोनों के बीच बातचीत के सुराग मिले हैं। वहीं, जितेंद्र महतो के घर से खून से सनी जींस और रूबी के खून से सने कपड़े बरामद किए गए हैं।

1 मई को छविलाल का खून से लथपथ शव घर के अंदर मिला था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि छविलाल अवैध शराब के कारोबार में भी लिप्त था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस जमशेदपुर दुकानदार हत्या केस ने घरेलू रिश्तों की भयावह सच्चाई को उजागर कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close