CM हेमंत सोरेन के फुफेरे भाई का निधन, मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए लिखा, मैंने अपना भाई…दोस्त खो दिया…

Jharkhand Freedom Fighter Kapoor Kumar Tudu Passes Away: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई कपूर टुडू का निधन हो गया। झारखंड आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू उर्फ कपूर बागी ने आज अंतिम सांस ली। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले कपूर कुमार टुडू को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चांडिल के चिलगू-चाकुलिया स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री उनकी अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि में भी शामिल हुए। कपूर कुमार टुडू रिश्ते में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फुफेरे भाई थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कपूर टुडू जी के रूप में मैंने अपना भाई, दोस्त और झारखण्ड आंदोलनकारी को खोया है। उनका निधन मेरे लिए पारिवारिक क्षति है। इस राज्य ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिन्होंने अलग राज्य के संघर्ष से लेकर अपने पूरे जीवन काल मं सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर आम लोगों की तकलीफों को दूर करने का प्रयास किया। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

झारखंड : पलामू में हाइवा और कार के बीच भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close