झारखंड : पलामू में हाइवा और कार के बीच भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत

Fierce collision between Hiva and car in Palamu, 4 people died

पलामू जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां पांकी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार,  पांकी-मेदिनीनगर मार्ग के बसडीहा गांव के डंडार मजदूर किसान महाविद्यालय के पास मंगलवार रात करीब 10.30 बजे एक हाइवा और जाइलो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हाइवा और कार की टक्कर में एक बाइक भी आ गया. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

इनकी हुई मौत

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कार सवार एक महिला की हालात गंभीर है. जबकि बाइक पर सवार दो नाबालिग 15 वर्षीय युवराज कुमार, 17 वर्षीय शमदयाल कुमार और कार पर सवार 28 वर्षीय करमदयाल यादल की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलाव कार से सवार 25 वर्षीय गुलाबी यादव ने अस्पताल जाने के दौरान दम तोड़ दिया.

घटना के विरोध में सड़क जाम

इधर, घटना के विरोध में आज सुबह स्थानीय लोगों ने पांकी के कर्पूरी चौक को जाम कर दिया. जिसमें मेदिनीनगर, रांची और अन्य मार्गों पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई.

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पांकी पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और लोगों को आश्वासन दिया जिसके बाद जाम हटाया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close