Rain Alert : झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी… 11-12 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका

रांची। कुछ दिन सुस्ती के बाद एक बार फिर मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है। 11 सितंबर से झारखंड में एक बार फिर भारी बारिश हो सकती है। एक निम्न दाब का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। इसके अगले 48 घंटे में और प्रबल होकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी-उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश-दक्षिण तटीय ओडिशा के ऊपर पहुंचने की संभावना है।

वहीं मानसून द्रोणिका जैसलमेर, भोपाल, गोंदिया, जगदलपुर, कलिंगपटनम, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर निम्न दाब के केंद्र तक, माध्य समुद्र तल पर स्थित है।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से झारखंज रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है, कुछ दिनों की छिटपुट बरसात के बाद भारी वर्षा का एक दौर और आएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके और अधिक चिह्नित होने की संभावना है। सिस्टम के कारण 11 और 12 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।उन्होंने कहा कि दक्षिण-पूर्वी, उत्तरी और मध्य झारखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसका बड़ा असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close