झारखंड में मौसम का बदलाव: ऑरेंज अलर्ट के साथ तेज हवाओं की आशंका, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Weather change in Jharkhand: Strong winds expected with orange alert, people advised to be cautious

रांची : झारखंड में चुभती-जलती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में आज भारी बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। रांची मौसम केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और एक ट्रफ के प्रभाव से पूरे राज्य में आज से मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा।

बारिश को लेकर IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रांची, खूंटी, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं। विभाग ने नागरिकों को अलर्ट रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हल्की बारिश से गर्मी से राहत, आज और बढ़ेगी ठंडक

राजधानी रांची समेत लोहरदगा, खूंटी और पूर्वी सिंहभूम जिलों में बीते दिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखा गया। आंशिक रूप से बादल छाए और शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को कड़ी धूप से राहत मिली। आज भी पूरे राज्य में अच्छी बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

हवा चलेगी 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग, रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बारिश के दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस कारण पेड़, खंभे या बिजली के पोल गिरने की आशंका है। नागरिकों को सावधानी बरतने और खुले में वाहन खड़ा न करने की सलाह दी गई है।

अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट संभव

मौसम परिवर्तन के चलते झारखंड के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। जहां पिछले दिनों तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं आज तापमान घटकर 36 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। रांची, खूंटी और लोहरदगा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

21 मई तक बारिश के आसार, IMD ने जारी किया ब्लू अलर्ट

मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि यह स्थिति 21 मई तक बनी रह सकती है। विशेष रूप से 18 और 19 मई को राज्य के अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। इसके लिए विभाग ने ब्लू अलर्ट जारी किया है। नागरिकों को मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर ध्यान देने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

पूर्वानुमानित तापमान (अधिकतम / न्यूनतम)

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : 36°C / 23°C

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : 38°C / 24°C

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : 36°C / 23°C

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : 38°C / 25°C

सावधानी बरतें, सुरक्षित स्थान पर रहें

IMD ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें और किसी भी पेड़, खंभे या खुले वाहनों के नीचे शरण न लें। हल्की बारिश में भी वाहन चलाने से बचें और मौसम की आधिकारिक जानकारी के लिए केवल प्रमाणिक स्रोतों का ही उपयोग करें।

Related Articles

close