धनबाद: मैथन डैम में टूरिस्टों से भरी बोट चट्टान से टकरायी, पानी भरकर बोट डूबने लगा, फिर ऐसे बची 8 से ज्यादा पर्यटकों की जान…

Dhanbad: A boat packed with tourists at Maithon Dam collided with a rock and began to sink as water rushed in; here is how the lives of more than eight tourists were saved...

धनबाद। मैथन डैम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टूरिस्टों से भरी एक वोट पानी में डूबने लगी। घटना को लेकर लोगों का कलेजा मुंह को आ गया। बताया जा रहा है कि मैथन डैम में पर्यटकों से भरी एक नाव पानी के भीतर मौजूद चट्टान से टकराने के बाद डूबने लगी। नाव में दो बच्चों समेत करीब आठ लोग सवार थे। अचानक हुई इस घटना से नाव में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन एक स्पीड बोट चालक की सूझबूझ और बहादुरी ने सभी पर्यटकों की जान बचा ली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चट्टान से टकराने के बाद नाव में भरने लगा पानी

मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मजूमदार निवास घाट से सबुज दीप की ओर जा रही पर्यटकों से भरी नाव अचानक पानी के भीतर मौजूद एक बड़े पत्थर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नाव का निचला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें तेजी से पानी भरने लगा। कुछ ही देर में नाव डूबने की स्थिति में पहुंच गई, जिससे सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्पीड बोट चालक ने दिखाई बहादुरी

हालांकि, इसी दौरान बाबू बोट घाट के स्पीड बोट चालक ताजुद्दीन की नजर डूबती हुई नाव पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने बिना समय गंवाए अपनी स्पीड बोट घटनास्थल की ओर मोड़ दी। जोखिम उठाते हुए उन्होंने एक-एक कर सभी पर्यटकों को अपनी नाव में सुरक्षित बैठाया और किनारे तक पहुंचाया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जलस्तर घटने से बढ़ा खतरा

घटना की जानकारी मिलते ही डैम किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय नाविकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से मैथन डैम का जलस्तर लगातार घट रहा है। इसके कारण कई बड़े पत्थर और चट्टानें पानी के करीब या ऊपर दिखाई देने लगी हैं, जिससे नौकायन के दौरान दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से डैम के खतरनाक हिस्सों को चिन्हित करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और बोटिंग के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

इस घटना में सभी पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सुरक्षित बाहर निकलने के बाद पर्यटकों ने राहत की सांस ली और उनकी जान बचाने वाले स्पीड बोट चालक ताजुद्दीन की जमकर सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close