ब्रेकिंग: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 18 बच्चों की अब तक गयी जान, कई बच्चों की हालत गंभीर, फफक पड़े डिप्टी सीएम

Breaking: Massive fire at a coaching center; 18 students have lost their lives so far, and many are in critical condition; Deputy CM breaks down in tears.

Big Accident। एक भीषण हादसे की खबर आ रही है। कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगी गयी, घटना में 18 बच्चों की मौत की खबर आ रहा है। दिल दहलान वाली ये घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके की है, जहां एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिसमें तकरीबन डेढ़ दर्जन लोगों के मरने की सूचना मिली है। मृतकों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा शामिल बताए जा रहे हैं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग सबसे पहले भवन में संचालित पेट शॉप और उससे जुड़े हिस्से में दिखाई दी, जिसके बाद धुआं और लपटें तेजी से पूरी इमारत में फैल गईं। भवन में पेट शॉप, क्लीनिक, लाइब्रेरी, गेमिंग जोन, एनीमेशन स्टूडियो और कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे थे। आग फैलने के दौरान कई छात्र ऊपरी मंजिलों पर फंस गए।

 

जान बचाने के लिए खिड़कियों और मंजिलों से कूदे छात्र

हादसे के दौरान कई छात्रों ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल और खिड़कियों से छलांग लगा दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धुएं से घिरे छात्र मदद की गुहार लगाते और नीचे कूदते नजर आए। कुछ लोगों को स्थानीय नागरिकों ने सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि आग फैलने के बाद कुछ छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था ताकि धुएं से बच सकें। वहीं कुछ लोग बिजली के तारों और पाइपों के सहारे नीचे उतरने का प्रयास करते दिखाई दिए।

 

राहत-बचाव में जुटी NDRF, SDRF और फायर ब्रिगेड

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। घने धुएं के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। कई स्थानों पर फायर कर्मियों को इमारत की पिछली दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। आग पर कई दमकल वाहनों की मदद से काबू पाया गया।

 

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटनास्थल

हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत कार्यों की निगरानी की। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

आग लगने की वजह की जांच शुरू

प्रारंभिक स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद इमारत में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकास (Emergency Exit) और सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close