राजधानी रांची में बिछेगा सड़कों का जाल, सीएम हेमंत सोरेन ट्रैफिक जाम के प्रति गंभीर.. पढ़िए किन सड़कों का होगा कायाकल्प

रांची । हेमंत सरकार सड़क पर ट्रैफिक जाम की समस्या के प्रति गंभीर है।इस दिशा में राजधानी रांची को कई सड़क की सौगात मिलने वाली है। युद्धस्तर पर सरकार की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए है। कुछ सड़को के राशि आवंटन के लिए विभाग को फाइल भेजी गई है। तो वहीं कुछ सड़को का टेंडर भी जारी की जा रही है।

नामकुम दुर्गा सोरेन चौक से रामपुर रोड तक होगी फोरलेन

नामकुम दुर्गा सोरेन चौक से रामपुर रिंग रोड तक फोरलेन रोड बनाया जायेगा. इसे लगभग 65 करोड़ की लागत से बनाया जायेगा. विभाग की स्वीकृति के बाद इसके निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है. 8.60 किमी लंबे इस रोड में एक ब्रिज भी होगा. इसी साल इसका निर्माण पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इस रोड विकास से बुटी मोड़-कांटोटोली चौक होते हुए नामकुम तक बन रहे फोरलेन सड़क से सीधा कनेक्ट होगा. ऐसे में विकास से नामकुम रामपुर रिंग रोड तक पूरी सड़क फोरलेन हो जायेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मालूम हो कि रांची बाइपास भी विकास के समीप से बन रहा है. विकास से यह रोड टाटसिलवे होते हुए नामुकम-रामपुर रिंग रोड तक जुड़ेगा. यह बाइपास एनएच 33 का हिस्सा पर रिंग रोड की पूरी गोलाई को पूर्ण करेगा. वहीं, रांची शहर कांटाटोली चौक से नामकुम के दुर्गासोरेन चौक से रामपुर तक की वर्तमान सड़क भी फोरलेन हो जायेगी. इसके अलावा बरियातू के बड़गाई से चिरौदी तक भी एक अलग से रोड निर्माण की स्वीकृति दी गयी है.

डीएवी पुंदाग से डीएवी हेहल तक भी बनेगी फारेलन रोड

डीएवी पुदांग से डीएवी हेहल तक करीब 2.65 किमी रोड को फोरलेन किया जायेगा. वहीं, आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल से फाइरिंग रेंज तक भी 2.5 किमी रोड व झिरगा टोली से चिरौंदी तक भी एक अलग सड़क बनायी जायेगी. पथ निर्माण विभाग ने तीनों अलग-अलग सड़क निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कराने का निर्णय लिया है. कंसलटेंसी की तलाश की जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बरलंगा से गोला – मुरी रोड भी होगा फोरलेन

बरलंगा से गोला-मुरी रोड निर्माण के लिए भी डीपीआर तैयार किया जा रहा है. यह रोड भी रांची से जुड़ेगा. इसे फोरलेन बनाना है. इसके अलावा रांची रेलवे स्टेशन से रांची एयरपोर्ट तक भी अलग से ग्रीनफील्ड रोड बनाया जायेगा. कृष्णापुर के पास एक लेग ब्रिज भी बनाया जायेगा. करीब 4.5 किमी लंबे इसे ब्रिज निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कराने की तैयारी की जा रही है. चुटिया पावर हाउस के समीप एक आरओबी का भी निर्माण किया जायेगा.

पंडरा से कांके रोड को जोड़ने वाली रोड का भी निर्माण जल्द

रातू रोड के पंडरा से कांके रोड को जोड़ने वाली सड़क को भी फोरलेन किया जायेगा. पथ निर्माण विभाग ने इसकी भी मंजूरी प्रदान कर दिया है. यह रोड 253 करोड़ रुपये में बनाया जायेगा जो पंडरा से सीधा कांके रोड होली डे होम को समीप जुड़ेगा. ऐसे में रातू रोड से पिस्का मोड़ से आगे रहने वाले लोगों को कांके रोड जाने का बेहतर और सुगम मार्ग मिल जायेगा. इसके निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close