झारखंड : राजधानी में दिनदहाड़े गोलीबारी से मचा हड़कंप, फायरिंग में एक युवक की गयी जान, पुलिस की टीम मौके पर

Jharkhand: Firing in broad daylight in the capital created panic, a young man died in the firing, police team reached the spot

रांची। राजधानी रांची दिनदहाड़े गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में एक युवक की जान चली गयी। घटना रांची के हिंदपीढ़ी का है। जहां शहर के मेन रोड इलाके में गोली मारकर एक लड़के को छलनी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक में ये पूरी वारदात हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात लोगों द्वारा एक युवक को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गयी। इस वारदात से इलाके सनसनी फैल गयी। जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी। हिंदपीढ़ी इलाके में फायरिंग की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौके पर कोतवाली डीएसपी सहित कई अधिकारी मामले की जांच में जुट गये हैं। मारे युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। साहिल के परिजनों का आरोप है कि असलम के परिजनों द्वारा साहिल की हत्या कराई गयी है। आसिफ के द्वारा साहिल को लगातार धमकी दी जा रही थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेल के अंदर असलम और साहिल की मारपीट भी हुई थी। परिजनों के अनुसार, एक महीने पहले साहिल जेल से छूटकर बाहर आया था और आरोपियों के द्वारा साहिल की हत्या करा दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम के साथ स्थानीय लोगों की मदद से आननफानन में घायल अवस्था में युवक को अस्पताल भेजा गया लेकिन युवक की मौत हो गयी।

Related Articles

close