अप्राकृतिक संबंध में एक्टर गिरफ्तार: 13 साल से कर रहा था बलात्कार, रिश्ते में भांजी के साथ अप्राकृतिक संबंध, एक्टर-डायरेक्टर गिरफ्तार

दुर्ग। एक्टर को शादी का वादा करके पिछले 13 साल से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने उन पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। 29 वर्षीय पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके दुर्ग जिले में उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता मनोज राजपूत को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। GRP भिलाई-3 थाने में केस दर्ज किया गया है। 29 साल की पीड़िता ने शादी का झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाने का आरोप लगाया है। मनोज राजपूत छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘गांव के जीरो शहर में हीरो’ के लीड एक्टर हैं।

पीड़िता ने बताया कि मनोज के साथ उसका अफेयर पिछले 12 सालों से चल रहा है। शादी का वादा कर वो पिछले कई सालों से उससे रेप और अप्राकृतिक अनाचार कर रहा है। आरोपी मनोज राजपूत को जब गिरफ्तार कर पुलिस ले जा रही थी तो वह मीडिया के सामने हाथ हिलाते और फ्लाइंग किस देता रहा। जब उससे पूछा गया कि आप रेप केस में गिरफ्तार हुए हैं और हाथ हिला रहे हैं तो आरोपी ने कहा कि इसका सच न्यायालय में पता चल जाएगा। बता दें कि, बिल्डर से अभिनेता बने मनोज राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज किया गया था ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मनोज राजपूत की रिश्ते में भांजी लगने वाली एक युवती ने जीआरपी भिलाई 3 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी भिलाई-3 थाना में दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार की धाराओं के तहत प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में जीआरपी भिलाई-3 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 29 वर्षीय युवती ने बिल्डर व अभिनेता मनोज राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। उसने आरोप लगाया है कि मनोज राजपूत ने उसे शादी का प्रलोभन देकर वर्ष 2011 से 2023 तक उसका दैहिक शोषण किया। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया।

इस मामले की शिकायत के बाद जीआरपी भिलाई-3 ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की और अभिनेता मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपित मनोज राजपूत ने हाल ही में छत्तीसगढ़ी फिल्म में बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की है। गांव में जीरो, शहर में हीरो शीर्षक से बनी फिल्म में मनोज राजपूत ने मुख्य अभिनेता का किरदार निभाया है। अभी यह फिल्म प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शित हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close