जीजा के साथ अफेयर, साली की हत्या: बेटी के प्रेम प्रसंग से परेशान पिता ने भाई और बेटे संग मिलकर की हत्या, शव को 70 किलोमीटर दूर फेंका

कटिहार। पिता ने ही अपनी बेटी की हत्या कर दी और 70 किलोमीटर दूर जाकर शव को फेंक दिया। ऑनर किलिंग का ये मामला कटिहार का है, जहां जीजा के साथ अवैध संबंध मामले में लड़की की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अररिया में भाई, पिता और चाचा ने मिलकर लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। और फिर शव को 70 किलोमीटर दूर कटिहार ले जाकर फेंक दिया।
परिजनों का आरोप है कि लड़की का अपने ही जीजा (33) से अवैध संबंध था। जब इस बात की जानकारी उसके घर वालों को लगी तो पहले बहुत समझाया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसकी जान ले ली गई। घर में इसे लेकर अक्सर विवाद होता था। 10 मार्च को पुलिस को सड़क किनारे लड़की का शव मिला था।5 दिन बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पिता कैलाश शर्मा (55) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भाई, चाचा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
लड़की के पिता, भाई और चाचा ने मिलकर उसकी हत्या की थी। गिरफ्तार मुख्य आरोपी जो कि लड़की का पिता है उसने बताया कि नानी के यहां घुमाने का बहाना बनाकर उसको कार में लेकर निकले। इसके बाद कुछ दूर में जाकर कार में रस्सी से गला दबाया और हत्या कर दी। 10 मार्च को फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे-77 के चोचला मोड़ के पास अज्ञात युवती का शव मिला था।
इसके बाद शव की पहचान के लिए पहले उसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर किया गया। इस दौरान पता चला कि किशोरी बौसी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जब वहां जाकर जांच की गई तो पता चला कि यह ऑनर किलिंग का मामला है।











