मधु कोड़ा के बाद अब चंपई सोरेन….: निशिकांत दुबे का सनसनीखेज पोस्ट, लिखा…मधु कोड़ा के बाद चंपई सोरेन दूसरे नेता, जिसे बेइज्जत कर CM,…..

रांची। चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाने को लेकर एक बार फिर निशिकांत दुबे ने पोस्ट किया है। पिछले पांच दिनों से निशिकांत दुबे लगातार चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाने और कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की बात सोशल मीडिया में भी लिख रहे हैं और अपने बयानों में भी कह रहे हैं।

आज फिर उन्होंने पोस्ट लिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि चंपई सोरेन कोल्हान के दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री होंगे, जिसे सोरेन सरकार बेज्जत कर मुख्यमंत्री पद से हटाने जा रही है। निशिकांत दुबे ने इससे पहले मधु कोड़ा के नाम का जिक्र किया। निशिकांत दुबे ने लिखा है कि मधु कोड़ा को हटाकर शिबू सोरेन मुख्यमंत्री बने ते अब चंपई सोरेन को हटाकर कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बनेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

निशिकांत दुबे ने अपने पोस्ट में कहा है कि मधु कोड़ा के बाद मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कोल्हान के दूसरे नेता होंगे जिनको सोरेन परिवार यानि हेमंत सोरेन जी ने बेइज्जत करने का फ़ैसला किया है। मधु कोड़ा को हटाकर गुरू जी मुख्यमंत्री बने और मधु कोड़ा को जेल भेजा,अब चम्पाई सोरेन जी को हटाकर कल्पना सोरेन जी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा?

चाईबासा की लोकसभा उम्मीदवार बिना मुख्यमंत्री के जानकारी के घोषणा हो चुकी,कारण चाईबासा हार का बहाना मुख्यमंत्री जी को हटाने के लिये काफ़ी है।सूचना के अनुसार नाराज़ आंदोलनकारी मुख्यमंत्री अब चार दिन अपने विधानसभा क्षेत्र में ही रहेंगे ।घोर अनर्थ

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले भी निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया में स्पष्ट तौर पर लिख चुके थे कि कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बनेगी और चंपई सोरेन को मुख्यमंत्र पद से हटा दिया जायेगा। उन्होंने यहां तक पोस्ट किया था कि जेल से हेमंत सोरेन ने चंपई सोरेन को पद छोड़ने का आदेश दे दिया है। एक पोस्ट में उन्होंने ये भी लिखा था कि गांडेय उपचुनाव में कल्पना सोरेन हारे या जीते, वो चंपई सोरेन को हटाकर मुख्यमंत्री बनेंगे।

Related Articles

close