शादी के बाद पति के साथ-साथ दो-दो प्रेमी से भी चल रहा था अफेयर, पहले प्रेमी ने कर दी हत्या, पोस्टमार्टम से खुला राज

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत का मामला हत्या निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने प्रेम प्रसंग और ईर्ष्या में गला दबाकर हत्या करने के आरोप में राहुल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया।

रांची। राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जिस घटना को पुलिस आत्महत्या माना रही थी, वह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या निकली। पुलिस ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राहुल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और ईर्ष्या की वजह थी।

बेड पर मिला था महिला का शव

पुलिस के मुताबिक 31 मई 2026 को चुटिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के एक किराए के मकान में महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बेड पर पड़ा है। पुलिस ने पहले यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।हालांकि, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पूरी कहानी बदल गई। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की मौत गले पर दबाव डालने और दम घुटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने यूडी केस को हत्या में तब्दील करते हुए 6 जुलाई 2026 को हत्या की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टेक्निकल जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। तकनीकी विश्लेषण, वैज्ञानिक अनुसंधान, मानवीय साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में राहुल ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

शादी के बाद भी जारी था प्रेम संबंध

पुलिस के अनुसार, राहुल और महिला के बीच शादी से पहले से प्रेम संबंध थे। महिला की शादी के बाद भी दोनों संपर्क में रहे, जिससे उसके पति के साथ संबंध बिगड़ गए। राहुल ने ही महिला के लिए चुटिया में किराए का कमरा दिलवाया था और उसके खर्च का भी वहन करता था।इसी दौरान राहुल को पता चला कि महिला का किसी दूसरे युवक से भी प्रेम संबंध हो गया है और वह उसी युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेकी के बाद बनाई हत्या की योजना

सिटी एसपी के मुताबिक, राहुल ने कई दिनों तक महिला की गतिविधियों पर नजर रखी। जब उसे अपने शक की पुष्टि हो गई तो उसने हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन वह महिला के घर पहुंचा और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलट दी जांच की दिशा

पुलिस का कहना है कि यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का वास्तविक कारण सामने नहीं आता, तो मामला आत्महत्या मानकर बंद भी हो सकता था। लेकिन रिपोर्ट के आधार पर जांच की दिशा बदली और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close