पटना व रांची के बाद अब देवघर से बेंगलुरु के लिए भी उड़ान, जानें कबसे होगी शुरू

झारखण्ड ।देवघरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, देवघर से जल्द ही बेंगलुरु के लिए भी फ्लाइट उड़ान भरेगी. देवघर एयरपोर्ट से उड़ान सेवा को लगातार विस्तार दिया जा रहा है. यहां से सबसे पहले कोलकाता के लिए उड़ान सेवा की शुरुआत की गई थी. उसके बाद देवघर एयरपोर्ट को दिल्ली से भी जोड़ा गया. अब रांची व पटना से हवाई सेवा की शुरुआत हुई है. सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. जानकारी के अनुसार देवघर से बेंगलुरु के लिए स्लॉट फाइनल है. डीजीसीए से भी सहमति प्रदान कर दी गई है. जल्द ही आधिकारिक घोषणा के साथ उड़ान शुरू कर दी जाएगी.

देवघर व आसपास के जिलों के हज़ारों लोग बेगलुरु में पढ़ाई या रोजगार के सिलसिले में रहते हैं. ट्रेन से जाने मे डेढ़ से 2 दिनों का वक़्त लगता है. ऐसे में लोगों का चार दिन आने व जाने में ही निकल जाया करता है. कामकाजी लोगों को हफ्ता या 10 की छुट्टी मिल पाती है. जिनमें काफी समय घर आने-जाने में ही खप जाता है. ऐसे में फ्लाइट सेवा शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत होने वाली है. लोगों को इसका लंबे समय से इंतजार भी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close