झारखंड : पलामू में प्रेमी की आत्महत्या के बाद प्रेमिका को भीड़ ने दी सजा, घटना ने उजागर की सामाजिक बुराई

Jharkhand: In Palamu, the mob punished the girlfriend after her boyfriend committed suicide, the incident exposed social evil

पलामू जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक प्रेमी के खुदकुशी करने के बाद उसकी प्रेमिका के साथ लोंगो ने अभद्र व्यवहार किया. इतना ही नहीं उसे पूरे गांव में परेड करवाया. वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए जांच में जुट गई है.

प्रेमी की मौत के बाद प्रेमिका को कराया परेड

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह पूरा मामला जिले के मुख्यालय मेदिनीनगर के हमीदगंज मोहल्ले का है. जहां एक निजी कंपनी के सुरपरवाइजर जितेश दुबे  ने सोमवार को आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद प्रेमिका उसके घर पहुंची तो मोहल्ले के कुछ युवकों ने लड़की के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की और सड़का पर भी परेड करवाया. युवकों का आरोप था कि जितेश दुबे ने इसी लड़की के वजह से खुदकुशी की है.

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर बुधवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस ने लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करने और सड़क पर परेड कराने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

वहीं इस घटना के संबंध में पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि लड़की  के जितेश के घर पहुंचने पर लोग आक्रोशित हो गए. उसके बाद पुलिस पहुंची और लड़की को रेस्क्यू कर थाने ले आई. यहां भी लड़की ने परेड कराने की कोई शिकायत नहीं की. पुलिस जब लड़की को युवाओं के कब्जे से अपनी सुरक्षा में लेकर थाना लाई तब भी उसने कोई जानकारी नहीं दी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके बाद उसे वापस घर भेज दिया गया. लेकिन बुधवार को देर शाम को वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस खुद ही एफआईआर कर वीडियो के माध्यम से आरोपियों को चिह्नित कर रही है. संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि द फोर्थ पीलर नहीं करता है.

प्रेमी के परिजनों दर्ज करायी FIR

शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि जिस लड़की से प्रेम प्रसंग की बात आ रही है. उस संबंध में लड़के के परिजनों ने लड़की व लड़की के पिता और भाई पर प्राथमिकी कराई गई है. तीनों पर आरोप लगाया गया है कि लड़के को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है. पुलिस जांच कर रही है.

शहर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की कथित प्रेमिका को कुछ लड़के सड़क पर घुमा रहे थे. इसकी सूचना पर पुलिस हमीदगंज पहुंची और लड़कों के कब्जे से लड़की को रेस्क्यू करते हुए उसे घर भेज दिया था. इधर लड़की और उसके परिजन मेदिनीनगर शहर में स्थित डेरा और अपने आवास पर भी नहीं है.

Related Articles

close