Agnipath scheme:अब 23 साल तक के युवाओं की होगी भर्ती,सरकार ने आयु सीमा में किया बदलाव

सरकार ने 2 साल बढ़ाई आयु सीमा

नयी दिल्ली । सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया है। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के लिए आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष करने की छूट प्रदान की है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में कोई भर्ती नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। यह बढ़ोतरी सिर्फ एक साल के लिए ही मान्य होगी।आपको बता दे की दो दिन पहले राजनाथ सिंह ने अग्निपथ स्कीम का एलान किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सेना प्रमुखों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को इसका एलान किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं को विश्व की बेहतरीन सेना बनाने की दिशा में आज सुरक्षा मामलों की संसदीय समिति ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।

अग्निपथ योजना की बड़ी बातें:

  • युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती कराया जाएगा।
  • इस दौरान अग्निवीरों को आकर्षण वेतन मिलेगा।
  • सेना की चार साल की नौकरी के बाद युवाओं को भविष्य के लिए और अवसर दिए जाएंगे
  • चार साल की नौकरी के बाद सेवा निधि पैकेज मिलेगा।इस योजना के तहत भर्ती किए जाने वाले ज्यादातर जवानों चार साल बाद मुक्त कर दिया जाएगा।
  • कुछ जवान अपनी नौकरी को जारी रख सकेंगे

17.5 साल से 21 साल के युवाओं को मौका मिलेगा। ट्रेनिंग 10 हफ्ते से 6 महीने तक होगी।10/12वीं के छात्र कर सकेंगे आवेदन।-90 दिन अग्निवीरों की पहली भर्ती होगी।अगर कोई अग्निवीर देश सेवा के दौरान शहीद हो जाता है, तो उसके परिजनों को सेवा निधि समेत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ब्याज समेत मिलेगी।इसके अलावा बाकी बची नौकरी का भी वेतन दिया जाएगा।अगर कोई अग्निवीर डिसेबिल हो जाता है, तो उसे 44 लाख रुपए तक की राशि दी जाएगी।इसके अलावा बाकी बची नौकरी का भी वेतन मिलेगापूरे देश में मेरिट के आधार पर भर्तियां होंगी।जो लोग इन भर्ती परीक्षा में चयनित होंगे, उन्हें चार साल के लिए नौकरी मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कितनी मिलेगी सालाना

सैलरी पैकेज 4.76 लाख रुपये होगी।चौथे साल में यह बढ़कर 6.92 लाख रुपये हो जाएगी। इसके अलावा रिस्क और हार्डशिप पैकेज अलग से दिया जाएगा।इसके अलावा 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद करीब 11.7 लाख रुपये एकमुश्त ब्याज समेत दिया जाएगा।ये पैसा इनकम टैक्स के दायरे से मुक्त होगा क्यों किया गया फैसला देश की सेवा की भावना रखने वाले युवाओं को मौका मिलेगा।सेना में शॉर्ट और लॉन्ग टर्म नौकरी का मौका मिलेगा.तीनों सेनाओं में युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस योजना का प्रेजेंटेशन भी दिया था. इस योजना के तहत सेना में युवा कम समय के लिए भर्ती हो सकेंगे. इस योजना को अग्निपथ स्कीम नाम दिया गया है. इसके तहत युवा चार साल के लिए सेना में शामिल हो सकते हैं और देश की सेवा कर सकेंगे

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close