Agniveer Recruitment 2022: लड़कियां के पास भी अग्निवीर बनने का मौका, जल्दी करें अप्लाई

नई दिल्ली: इंडियन नेवी में अब अग्निपथ योजना के तहत लड़कियों की भी भर्ती की जाएगी। इसमें लड़कियों के लिए इंजीनियर मैकेनिक, कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट, मेडिकल असिस्टेंट और नाविक जैसी कई पद होंगे।

नेवी में महिला अग्निवीरों के लिए 20 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। चलिए जानते हैं क्या है अग्निपथ योजना। इस भर्ती के लिए लड़कियों कि कितनी उम्र होनी चाहिए। वे कैसे और किन पदों के लिए कर सकती हैं आवेदन और क्या है प्रोसेस।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे करें अप्लाई

  • अग्निवीर के लिए आवेदन करने के लिए, अग्निवीर साइट पर जाएँ और NAVY Agniveer MR पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और फिर लॉगिन करें।
  • इस बार, अपने शुल्क का भुगतान करने के लिए किसी भी UPI का उपयोग करने के लिए सेटिंग सेट करें, फिर शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • ध्यान दें कि इस प्रक्रिया में आधार कार्ड अनिवार्य है।

क्या होनी चाहिए योग्यता

  • नेवी में भर्ती के लिए लड़कियों की 17 साल की उम्र होनी चाहिए।
  • अविवाहित महिलाएं ही केवल आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास होना जरूरी है।
  • हाइट-152 सेंटीमीटर यानी 4 फीट 11 इंच होनी चाहिए।
  • हाइट को लेकर कुछ छूट दी गई है, जिसकी जानकारी इंडियन नेवी की आफिशियल वेबसाइट पर है।
  • कुछ समय पहले पुरुष अग्निवीरों की उम्र में छूट दी गई थी उनकी एज लिमिट 23 साल कर दी गई। अगले साल से यह 21 साल ही हो जाएगी।

परीक्षा का पैटर्न

  • लिखित परीक्षा का पैटर्न आब्जेक्टिव टाइप होगा।
  • विज्ञान, गणित और सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे जाएंगे।
  • 30 मिनट की ये परीक्षा होगी।

सिलेबस

परीक्षा का सिलेबस और सैंपल पेपर इंडियन नेवी की रिक्रूटमेंट वेबसाइट पर दिया गया है।

अग्निवीर के लिए एप्लिकेशन भरने की तारिख क्या है

अग्निवीर एमआर में तीन कैटेगरी होगी- शेफ, स्टीवार्ड और हाईजिनिस्ट।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके लिए 25 जुलाई से 30 जुलाई 2022 तक आप अप्लाई कर सकती हैं।

अग्निवीर लड़कियों के लिए फिजिकल टेस्ट कैसे होगा

  • 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़।
  • 15 उठक-बैठक। 10 सिटअप

कितनी मिलेगी सैलरी?

  • पहले साल हर महीने 30 हजार रु होगी। दूसरे साल हर महीने 40 हजार होगी। तीसरे साल हर महीने 36 हजार 500 दिए जाएंगे।
  • चौथे साल हर महिने 40 हजार रु दिए जाएंगे।
  • अग्निवीर लड़कियों को परमानेंट नौकरी करने के लिए अप्लाई करने का मौका मिलेगा।
  • लड़कियों की हर बैच से 25 प्रतिशत को परमानेंट नौकरी दी जाएगी।
  • अग्निवीरों की सैलरी का 30 फीसदी हर महीने कॉर्पस फंड में जाएगा।
  • सरकार भी इसमें 30 फीसदी हिस्सा देगी, जिससे 4 साल बाद आपको 10.04 लाख और एप्लीकेबल इंटरेस्ट का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा।
  • इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

नौकरी के दौरान क्या-क्या फायदा मिलेगा

  • नौकरी के दौरान 48 लाख का नॉन कंट्रिब्यूटरी यानी गैर अंशदायी जीवन बीमा मिलेगा।
  • नौकरी के दौरान किसी अग्निवीर की मौत होती है तो उनके परिवार को 44 लाख रुपए वन टाइम ग्रांट के तौर पर दी जाएगी।
  • सेना अस्पताल में मेडिकल फैसिलिटी और कैंटीन की सुविधा मिलेगी।
  • नौकरी के दौरान अगर कोई अग्निवीर दिव्यांग होती हैं, तो उसकी डिसेबिलिटी कितनी हुई है उसके आधार पर ग्रांट यानी पैसे दिए जाएंगे।
  • जैसे- डिसेबिलिटी 100 है, तो 44 लाख मिलेंगे।
  • डिसेबिलिटी 75 फीसदी है, तो 25 लाख मिलेंगे।
  • डिसेबिलिटी 50 फीसदी है, तो 15 लाख मिलेंगे।
  • ये वन टाइम मिलेगा।

रिटायर होने के बाद लड़कियों को क्या मिलेगा

  • अग्निवीर लड़कियों को परमानेंट नौकरी के लिए अप्लाय करने का मौका मिलेगा।
  • लड़कियों के हर बैच से लगभग 25 फीसदी को परमानेंट नौकरी दी जाएगी।
  • सैलरी का 30 फीसदी हर महीने कॉर्पस फंड में जाएगा।
  • सरकार भी इसमें 30 फीसदी पैसे डालेगी। जिससे 4 साल बाद आपको 10.04 लाख और एप्लिकेबल इंटरेस्ट का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा।
  • इस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close