10,743 सरकारी नौकरियों का रास्ता साफ! गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Delhi Fire Service में बड़े पैमाने पर होगी भर्ती, DSSSB के जरिए निकलेगा विज्ञापन; बढ़ती आग की घटनाओं के बीच लिया गया बड़ा फैसला।

 

नई दिल्ली:

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली फायर सर्विस (Delhi Fire Service) में 10,743 नए पदों पर भर्ती का रास्ता लगभग साफ हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भर्ती प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब अंतिम प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव दिल्ली सरकार को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गृह मंत्रालय ने दी हरी झंडी

दिल्ली फायर सर्विस के चीफ फायर ऑफिसर ए.के. मलिक के अनुसार, विभाग में लंबे समय से कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है। इसी को देखते हुए करीब पांच महीने पहले विस्तृत भर्ती प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा गया था। मंत्रालय की उच्च स्तरीय समिति ने समीक्षा के बाद 10,743 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है।

अब अंतिम स्वीकृति के बाद फाइल दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) को भेजी जाएगी, जहां से भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

DSSSB जारी करेगा भर्ती विज्ञापन

दिल्ली सरकार की मंजूरी के बाद DSSSB भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन, लिखित परीक्षा और अन्य चयन प्रक्रियाएं आयोजित की जाएंगी।

चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पहले दिल्ली फायर सर्विस की विशेष प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें राजधानी के विभिन्न फायर स्टेशनों में तैनात किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बढ़ती आग की घटनाओं के बाद लिया गया फैसला

हाल के महीनों में हौजरानी, विवेक विहार, पालम और तुगलकाबाद समेत कई इलाकों में भीषण आग की घटनाओं ने दमकल विभाग में कर्मचारियों की कमी को उजागर किया। इन हादसों के दौरान सीमित संसाधनों और कम मैनपावर के कारण विभाग पर अतिरिक्त दबाव देखा गया।

सरकार का मानना है कि नई भर्ती से आपातकालीन सेवाओं की प्रतिक्रिया क्षमता में बड़ा सुधार होगा।

71 फायर स्टेशनों में अधिकारियों की भारी कमी

दिल्ली में वर्तमान समय में 71 फायर स्टेशन संचालित हैं। इनके लिए 90 स्टेशन ऑफिसर के पद स्वीकृत हैं, लेकिन फिलहाल केवल 18 अधिकारी ही कार्यरत हैं। इनमें से भी करीब 12 अधिकारी जल्द सेवानिवृत्त होने वाले हैं, जिससे विभाग में अधिकारियों की कमी और बढ़ने की आशंका है।

छह महीने में 12 हजार से ज्यादा आग की घटनाएं

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जून 2026 के बीच दिल्ली में 12,214 आग लगने की घटनाएं दर्ज की गईं। इन हादसों में 69 लोगों की मौत हुई, जबकि 494 लोग घायल हुए।

सिर्फ जून 2026 में 25 लोगों की जान गई, जो पूरे वर्ष का सबसे अधिक मासिक आंकड़ा रहा। वहीं मई में 3,410 और जून में 2,111 फायर कॉल दर्ज की गईं।

दिल्ली फायर सर्विस में होने वाली यह मेगा भर्ती न सिर्फ युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर साबित होगी, बल्कि राजधानी की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को भी पहले से अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close