सुनो… सुनो… सुनो… आ गई सबसे बड़ी खबर…शिक्षक बनने का सपना अब होगा पूरा…इस राज्य में निकलने वाली है 32,388 की बंपर वैकेंसी…BPSC TRE-4 का इंतजार कर रहे हैं? पहले ये खबर जरूर पढ़ लें!

पटना। बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE-4) के तहत राज्य के सरकारी विद्यालयों में 32,388 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों का प्रस्ताव बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दिया है। यह भर्ती राज्यभर में शिक्षकों की वास्तविक जरूरत के आधार पर की जाएगी।

शिक्षा विभाग के मुताबिक, पहली बार जिला और स्कूल स्तर पर शिक्षकों की कमी का विस्तृत आकलन किया गया है। इसी रिपोर्ट के आधार पर रिक्तियों का निर्धारण किया गया है ताकि जिन विद्यालयों में शिक्षकों की सबसे अधिक जरूरत है, वहां प्राथमिकता के आधार पर नियुक्तियां हो सकें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि इस नई व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और जरूरत के अनुरूप योग्य शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

प्लस-टू स्कूलों में सबसे ज्यादा भर्ती

शिक्षा विभाग के अनुसार, सबसे अधिक 16,100 पद प्लस-टू (उच्च माध्यमिक) विद्यालयों के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें विशेष रूप से विज्ञान (साइंस) विषय के शिक्षकों की सबसे अधिक आवश्यकता है। इसके अलावा मिडिल स्कूलों में 8,563, सेकेंडरी स्कूलों में 3,877 और प्राइमरी स्कूलों में 3,847 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जिलों में सबसे ज्यादा होगी नियुक्ति

विभागीय आकलन के अनुसार पूर्णिया, अररिया और जमुई ऐसे जिले हैं, जहां शिक्षकों की सबसे अधिक कमी है। इन तीनों जिलों में एक-एक हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति होने की संभावना है, जिससे लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके।

शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नई नियुक्तियों से पहले आवश्यकता पड़ने पर अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधीन संचालित विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति के आधार पर शिक्षकों की व्यवस्था भी की जाएगी। विभाग का दावा है कि TRE-4 भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता पहले की तुलना में काफी बेहतर हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close