दारूबाज दारोगा: बोकारो में खुलेआम शराब पीने का दारोगा का Video Viarl, एसपी ने दिये जांच के आदेश

बोकारो: जिले में सेक्टर चार थाना क्षेत्र के दारोगा का खुले आम शराब पीने का वीडियो सामने आया है. पीएनबी के पास जिस फास्ट फूड स्टॉल का ये वीडियो है उसके संचालक पिता-पुत्र का आरोप है कि सेक्टर चार थाना के पुलिस वाले अक्सर आते हैं, हमसे शराब मंगाकर पीते खाते हैं और पैसा मांगने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते है।

यहां जानिए पूरा मामला…

सेक्टर चार थाना क्षेत्र में सिटी सेंटर के पीएनबी के पास एक फास्ट फूड के स्टॉल पर सेक्टर चार थाना के दरोगा अरविंद कुमार और उनके साथ दो व्यक्ति का शराब पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिसकर्मी और उनके साथ आए दो लोगों से दुकानदार की बहस हो रही है. इस मामले को लेकर बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक ने कहा है कि उन्हें एक वीडियो मिला है उसकी जांच के लिए सिटी डीएसपी को निर्देश दिया गया है. इस बाबत सिटी डीएसपी ने कहा कि वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों की भूमिका की जांच करेंगे उसके बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी. ये वीडियो मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भूदेव महतो ने सेक्टर चार थाना के दारोगा अरविंद कुमार का नाम लेते हुए कहा कि वो दो लोगों के साथ आए थे, उन्होंने मेरे पुत्र से शराब मंगवाई और पैसा मांगने पर अजय के साथ मारपीट की गयी. इतना ही नहीं दारोगा के साथ आए दो व्यक्ति ने मुझे और मेरे पुत्र अजय को धमकी देते हुए कहा कि तुम दोनों को शहर से गायब करवा देंगे. भूदेव महतो ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को लेकर पहले भी उन्होंने एसपी ऑफिस में आदेवन दिया था और पुलिस एसोसिएशन के कुछ लोगों के दबाव में सुलह करा लिया गया था. इसके बाद भी अक्सर इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जब पुलिस वाले ही इस तरह की मनमानी करेंगे तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे हो पाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close