झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट…बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, 25 से 28 अक्टूबर तक कहां कहां होगी बारिश? जानें ताजा अपडेट

Heavy rain alert in Jharkhand: Low pressure is building in the Bay of Bengal. Where will it rain from October 25th to 28th? Learn the latest updates.

रांची: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 24 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है। इसका असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ेगा। 25 से 28 अक्टूबर तक राज्य के कई जिलों में बादल छाने, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

प्रमुख जिलों में मौसम का हाल:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 25 अक्टूबर: पश्चिम सिंहभूम, गुमला और सिमडेगा में हल्की बारिश की संभावना।

  • 26–27 अक्टूबर: गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला व सिमडेगा सहित आसपास के जिलों में मेघ गर्जन और बारिश की चेतावनी।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • 28 अक्टूबर: राज्य के पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी संभव।

रांची में सुबह कोहरा और धुंध के साथ दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close