आज पहुंचेंगे पंडित धीरेंद्र पटना, कार्यकम में IED धमाके को लेकर अलर्ट, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम..

बागेश्वर बालाजी धाम के पीठाधीश के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट रहेगा। जिला दंडाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में पूर्व की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा सतर्कता बरतने को कहा है।
संयुक्तादेश में कहा गया है कि गांधी मैदान में 2013 में आयोजित हुंकार रैली और बहादुरपुर की हाउसिंग कॉलोनी के एक घर में 2015 में विस्फोट की घटनाएं हो चुकी हैं।
रामकृष्णानगर के एक लॉज से उसी वर्ष विध्वंसक सामग्री की बरामदगी हुई थी। भीड़भाड़ की स्थिति में उग्रवादी और आतंकवादी संगठन आईईडी आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
असामाजिक तत्व भी अप्रिय घटनाओं को अंजाम देने का प्रयास कर सकते हैं। इसको देखते हुए संवेदनशीलता की जरूरत है। बताया जाता है कि बागेश्वर बाबा 13 मई की सुबह आठ बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
गांधी मैदान के निकट होटल में विश्राम के बाद दोपहर बाद तीन बजे वे नौबतपुर के तरेत पाली वैष्णप पीठ प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।












