झारखंड : रांची रेल डिवीजन में अलर्ट सिस्टम…मास्टर बजर से बचेंगी जानें, जानिए कैसे काम करता है ये सिस्टम और कैसे बदलेगी रेल यात्रा की तस्वीर

Alert system in Ranchi Railway Division: Learn how this system works and how it will change the picture of rail travel.

रांची। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक और बड़ा कदम उठाया है। रांची रेल डिवीजन नया सुरक्षा सिस्टम लागू करने जा रहा है, जिसके तहत जल्द ही ‘मास्टर बजर अलर्ट सिस्टम’ शुरू किया जाएगा। यह सिस्टम ट्रेन के गलत ट्रैक पर जाने या किसी असामान्य मूवमेंट की स्थिति में तीन मिनट के भीतर अलार्म बजाकर चेतावनी देगा, जिससे हादसों को रोका जा सकेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह नई तकनीक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम के साथ काम करेगी। यह सिस्टम सामान्यतः बंद नहीं होता, बल्कि स्टेशन मास्टर या ऑपरेटर को सतर्क करने के लिए उपयोग किया जाता है। जैसे ही कोई गड़बड़ी या गलत सिग्नल डिटेक्ट होगा, बजर तत्काल सक्रिय हो जाएगा ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह रांची रेल डिवीजन नया सुरक्षा सिस्टम इस माह के अंत तक 12 स्टेशनों पर लागू किया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद डिवीजन की परिचालन सुरक्षा को एक नए स्तर पर ले जाने की उम्मीद है।

डीआरएम करुणानिधि सिंह ने बताया कि सुरक्षित परिचालन रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मास्टर बजर सिस्टम के अलावा छह मानव रहित समपार फाटकों को समाप्त कर वहां रोड ओवरब्रिज (ROB) या फुट ओवरब्रिज (FOB) बनाने की योजना भी जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही उन्होंने निर्देश दिया है कि जिन ट्रेनों में ‘होलो टायर डिफेक्ट’ (Hollow Tyre Defect) वाले पहिए पाए जाएंगे, उन्हें तुरंत सेवा से हटाया जाए। यह दोष पहिए की सतह घिसने या गलत ब्रेक ब्लॉक के कारण होता है और गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।

रांची रेल डिवीजन की यह पहल रेलवे सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाएगी तथा यात्रियों को अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close