CM हेमंत सोरेन की सभी डीसी को दो टूक, बच्चों को समय पर मिले स्टाइपेंड, गरमी में पेयजल किल्लत दूर करने के भी निर्देश, अफीम की खेती हर हाल में रोकने के निर्देश…

CM Hemant's clear instructions to all DCs, children should get stipend on time, instructions to remove drinking water shortage in summer, instructions to stop opium cultivation at all costs...

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अलग-अलग विभागों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिलों के उपायुक्तों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, कृषि, ग्रामीण विकास एवं गृह विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जिलावार समीक्षा कर कई निर्देश दिए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागों एवं उपायुक्तों के साथ हुई बैठक में विकास कार्यों की गति तेज करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी विकास योजनाओं के संचालन में पूरी तत्परता, पारदर्शिता एवं प्रतिबद्धता के साथ तेजी लाने के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिये।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा विकास की गति को तेज करने में आपसभी की कार्यशैली अहम भूमिका रखती है, ऐसे में आप सभी इस बात का विशेष ख्याल रखें कि योजनाएं तय समय सीमा में पूरी हो, ताकि अधिक से अधिक जनमानस को योजनाओं का लाभ मिल सके।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा कि समय सीमा के अंतर्गत छात्रवृत्ति राशि का भुगतान सुनिश्चित करें। वहीं जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था प्रदान की जाए। गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो इसका विशेष ध्यान रखें। अफीम की खेती हर हाल में रोकने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

Related Articles

close