धनबाद को श्मशान बना देंगे!” अमन सिंह गैंग की खौफनाक धमकी, सिंह मेंशन पर बमबाजी के बाद कोयलांचल में हाई अलर्ट

"We will turn Dhanbad into a crematorium!" The terrifying threat from the Aman Singh gang; high alert in the coal belt after the bombing at Singh Mansion.

धनबाद: सिंह मेंशन बमबाजी की घटना के बाद पूरे जिले में दहशत का माहौल है। झरिया में रविवार देर रात बीजेपी विधायक रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन के बाहर हुए धमाके के बाद अब गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह के नाम से धमकी सामने आई है। इस घटना ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि नगर निकाय चुनाव से पहले प्रशासन की चिंता भी बढ़ा दी है।

घटना के बाद अमन सिंह गिरोह से जुड़े शंकर सिंह की ओर से एक हाथ से लिखा धमकी भरा पत्र सामने आया है। इस पत्र में साफ शब्दों में लिखा गया है कि “धनबाद को श्मशान बना देंगे।” साथ ही जिले के लोहा और कोयला कारोबारियों को रंगदारी देने की चेतावनी दी गई है। शंकर सिंह ने खुद को कारोबारियों का “देवता” बताते हुए खुला ऐलान किया है कि जो नहीं मानेगा, उसे अंजाम भुगतना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रविवार रात बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने सिंह मेंशन के मुख्य गेट को निशाना बनाया। एक बम गेट के भीतर और दूसरा बाहर फेंका गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सुतली बम के इस्तेमाल की बात सामने आई है।

गौरतलब है कि गैंगस्टर अमन सिंह की जेल में हत्या हो चुकी है। उस पर पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में शामिल होने का आरोप था। नीरज सिंह, पूर्व विधायक संजीव सिंह के चचेरे भाई थे। इसी पुरानी रंजिश की कड़ी में सिंह मेंशन बमबाजी को देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह मेंशन बमबाजी की यह घटना पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या धनबाद को अपराध मुक्त रखने में प्रशासन कामयाब हो पाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close