गजब : DJ पर डांस करती सास उड़ाने लगी सिगरेट के छल्ले, भड़के दुल्हे काटा जमकर बवाल, शादी से कर दिया इंकार

संभल। यूपी के संभल जिला से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक माँ ने अपनी ही बेटी की शादी की लंका लगा दी है। हुआ यूं कि एक माँ अपनी बेटी की शादी यु झूम उठी की डीजे फ्लोर पर नाचते हुए सिगरेट जला कर छल्ले उड़ाना शुरू कर दिया। मामला संभल जिले के सरायतरीन के भालेभांज खां मोहल्ले का है। जानकारी के मुताबिक शादी का कार्यक्रम चल रहा था। एक तरफ बाराती दावत का लुत्फ उठा रहे थे, तो दूसरी तरफ कुछ बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान दुल्हन की मां भी बेटी की शादी की खुशी में सिगरेट के कश लगाते हुए डीजे पर पहुंची और छल्ले उड़ाते हुए डांस करने लगी। मंडप में बैठे दूल्हे की जैसे ही अपनी होने वाली सास पर नजर पड़ी तो वह सन्न रह गया।

दूल्हे राजा ने सासु माँ को छल्ले उड़ाते हुए देखा तो दूल्हे राजा बिदक उठे और शादी करने से साफ़ इंकार कर दिया, दूल्हे की इस बात पर मंडप में बवाल मच गया इस दौरान दूल्हे को समझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। उसने बीच मंडप शादी करने से साफ इनकार कर दिया और वहां से बारात लेकर उलटे पाओं वापस चला गया। इस दौरान दुल्हन देखती रह गई। वाकया उस समय हुआ जब विवाह की रस्में निभाई जा रही थीं।

जानकारी के मुताबिक एक युवक का रिश्ता रजपुरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के साथ तय हुआ था। गोद भराई समेत तमाम रस्मों के बाद मंगलवार को सरायतीन के एक मंदिर में विवाह समारोह चल रहा था। बारात चढ़त के बाद एक तरफ जहां विवाह की रस्में अदा की जा रही थी। सिगरेट के छल्ले उड़ाते हुए सास को देखकर उसने शादी की रस्में बीच में छोड़ दी और खड़ा हो गया। इस दौरान उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और शादी रोक दी गई।

Related Articles

close