बीच सड़क खौफनाक मर्डर से सनसनी ! मुस्लिम ऑटो ड्राइवर को क्यों बीच सड़क हिंदू ने 13 बार काट डाला? नारियल की तरह खोल दी खोपड़ी….

 

हैदराबाद।

हैदराबाद के सैदाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। सिंगरेनी कॉलोनी में 40 वर्षीय ऑटो चालक फसी अहमद उर्फ आमेर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कई बार वार किए, जिससे गंभीर रूप से घायल आमेर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीच सड़क मच गया हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वारदात उस समय हुई जब आसपास दुकानें खुली थीं और लोगों की आवाजाही जारी थी। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग डर के कारण मौके से दूर हट गए। घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी की पहचान सुमन के रूप में की है। फिलहाल वह फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और CLUES टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुरानी रंजिश या कोई और वजह?

प्रारंभिक जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक फसी अहमद के खिलाफ पहले भी कुछ आपराधिक मामले दर्ज थे। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हत्या का वास्तविक कारण अभी सामने नहीं आया है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद, आर्थिक लेन-देन या कोई अन्य वजह थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह की अफवाह या सांप्रदायिक रंग देने वाली अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close