JPSC आंदोलन के बीच CM हेमंत का बड़ा भरोसा, बोले- ‘सीना चीरकर नहीं दिखा सकता, लेकिन युवाओं के साथ होगा न्याय’

CID रिपोर्ट का इंतजार, सरकार जल्द लेगी फैसला; छात्रों से बातचीत के लिए कमेटी गठन के भी संकेत

 

रांची।

झारखंड में JPSC और भर्ती अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “सीना चीरकर तो नहीं दिखा सकता, लेकिन इतना जरूर कह सकता हूं कि युवाओं के साथ न्याय होगा।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नेमरा में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर और संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की हर चिंता से अवगत है और समाधान की दिशा में लगातार काम कर रही है।

CID रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार फिलहाल CID की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट मिलते ही पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “हम जिस समस्या के पीछे पड़ते हैं, उसे ठीक करके ही दम लेते हैं।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार-छात्र वार्ता के संकेत

सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार आंदोलनरत छात्रों से बातचीत के लिए तैयार है। खबर है कि जल्द ही एक मंत्री की अगुवाई में कमेटी गठित की जा सकती है, जो छात्रों से संवाद कर उनकी मांगों पर चर्चा करेगी। हालांकि, मंगलवार शाम तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई थी।

कल्पना सोरेन ने भी दिया था भरोसा

इससे पहले गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री इस पूरे मामले को लेकर गंभीर हैं और सरकार हर पहलू पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय सामने आएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल JPSC और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। अब सभी की नजरें CID रिपोर्ट और सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close