JPSC घोटाले पर गरजे जयराम महतो, बोले- नहीं मानी सरकार तो विधानसभा घेरेंगे, CBI जांच की उठी मांग

धनबाद में JLKM का प्रदर्शन, रांची में आंदोलनरत छात्रों को दिया समर्थन; पेपर लीक मामले में सरकार पर साधा निशाना

 

धनबाद।

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने धनबाद में जोरदार धरना-प्रदर्शन कर रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस प्रदर्शन में डुमरी विधायक जयराम महतो मुख्य रूप से शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेमको मोड़ स्थित शहीद मनींद्र नाथ मंडल की प्रतिमा के समीप आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि रांची में आंदोलनरत छात्र अपने भविष्य और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। JLKM पूरी मजबूती के साथ उनके संघर्ष के साथ खड़ा है और यह आंदोलन छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है।

सरकार को दी बड़ी चेतावनी

जयराम महतो ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द और गंभीरता से निर्णय नहीं लिया गया, तो JLKM रांची कूच कर विधानसभा के सामने बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार की चुप्पी स्वीकार नहीं की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

CID पर सवाल, CBI जांच की मांग

विधायक ने आरोप लगाया कि JPSC और JSSC मामलों की जांच में CID अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच CBI से कराने की मांग की। साथ ही भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए।

आंदोलन को और व्यापक बनाने की तैयारी

जयराम महतो ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो छात्र आंदोलन को पूरे राज्य में और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि यह केवल परीक्षा का नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य का सवाल है और इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close