गजब के चोर : बैंक का लॉकर नहीं तोड़ पाये, तो गुस्साये चोरों ने पूरे बैंक में ही लगा दी आग, पूरा बैंक हो गया खाक

सुपौल। हनुमान बनकर लंका जलाने की खबर तो आपने सुनी होगी, लेकिन बैंक में चोरी नहीं कर पाये चोरों के पूरे बैंक में लगा देने की खबर शायद ही कभी आपने सुनी होगी। मामला बिहार के सुपौल का है, जहां सेंट्रल बैंक में चोरी करने घुसे चोर जब लॉकर नहीं तोड़ पाये, पूरे बैंक में ही आग लगा दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, शाखा के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पाया गया और बैंक शाखा के अंदर एक केबिन जला हुआ पाया गया। बैंक मैनेजर सुजेत सिंह ने सुपौल में स्थानीय मीडियाकर्मियों को बताया कि लुटेरे शाखा के अंदर घुस गए और कुछ नकदी ले गए, लेकिन बैंक के मनी चेस्ट को खोजने में असफल रहे। उन्होंने शायद गुस्से में शाखा में आग लगा दी।

सुबह जब आसपास के लोग जागे तो देखा कि बैंक जल रहा है. इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन बैंक का तब तक अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। बैंक से कुछ ही दूरी पर हरदी का पुलिस कैंप भी है. इसके बावजूद इतनी बड़ी घटना होना, क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, मौके पर मौजूद बैंक प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल कैश की चोरी या क्षति नहीं लग रहा है.। लॉकर अभी सब खुले नहीं हैं. उन्होंने बताया कि बैंक का काफी सामान जल चुका है. जांच अभी चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close