आंगनवाड़ी सेविका की मौत, अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत

गढ़वा : जिले से आंगनवाड़ी सेविका की मौत की खबर आ रही है। भवनाथपुर ढेकुलिया निवासी सह केतार थाना क्षेत्र के ताली गाँव के आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका आरती देवी 47 वर्ष (पति अवधेश विश्वकर्मा ) की शनिवार की रात्रि में अचानक आये तेज बुखार से मौत हो गई। रविवार की अहले सुबह शव भवनाथपुर के ढेकुलिया टोला पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।

परिजनों ने बताया कि सेविका के कमर में दर्द की शिकायत पर कुछ दिनों पूर्व जयपुर इलाज कराने के लिए ले गए थे, लेकिन जांच में किसी भी प्रकार की कोई बीमारी नहीं निकलने की स्थिति में वापस घर लौटने के दौरान सेविका के मायके मेदिनीनगर रुक गए थे। शनिवार की रात्रि में अचानक तेज बुखार आया और अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, कि उसकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो

अंतिम संस्कार रविवार की दोपहर में स्थानीय रजदहवा नदी के तट पर सैकड़ों लोगों के उपस्थिति में किया गया। वे अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं।

घटना की सूचना पर पंचायत की मुखिया बेबी देवी, व्यवसायी संघ के रामलाल गुप्ता, वेदप्रकाश आर्य, संजय गुप्ता, भाजपा नेता रामपवन विश्वकर्मा, राकेश कुमार रवि, बबन पासवान, विनोद पासवान, चंदन विश्वकर्मा, बंधन विश्वकर्मा, नंदन कुमार सहित कई लोग पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close