जन्मदिन मनाने पत्नी की दुबई नहीं ले जाने से गुस्से में पत्नी ने पति के मुंह पर मारा जोरदार पंच की चली गई जान

क्राइम न्यूज। जन्म दिन के अवसर पर पत्नी की दुबई नहीं ले जाना महंगा पड़ गया।गुस्से में आकर पत्नी ने मुंह पर मुक्का मार दिया। घटना महाराष्ट्र के पुणे में एक महिला ने अपने पति के मुंह पर मुक्का मारने का है।पत्नी का पंच इतना जोरदार था की पति की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला अपने जन्मदिन पर दुबई नहीं ले जाने को लेकर अपने पति निखिल खन्ना से नाराज थी. घटना शुक्रवार दोपहर वानवड़ी इलाके में हुई. पुलिस के मुताबिक, निखिल खन्ना रियल एस्टेट डेवलपर था.

वानवड़ी थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी रेणुका (36) का 18 सितंबर को जन्मदिन था. वह इसे मनाने के लिए दुबई जाना चाहती थी, लेकिन उसके पति ने इस मांग को पूरा नहीं किया.’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close