सेना के फायर आर्म्स प्रशिक्षक ने भीड़ भाड़ वाले इलाके पर बरसाई गोली, अबतक 22 की मौत, दर्जनों घायल

लेविस्टन। अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ली रही हैं. ताजा मामला मेने राज्य के लेविस्टन से आया है. एक शख्स द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं जबकि दर्जनों की संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर हैं. पुलिस के मुताबिक बुधवार रात को एक सक्रिय शूटर ने इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है.

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘राष्ट्रपति ने लेविस्टन, मेने में हुई गोलीबारी के बारे में मेने के गवर्नर जेनेट मिल्स, सीनेटर एंगस किंग और सुसान कोलिन्स और कांग्रेसमैन जेरेड गोल्डन से व्यक्तिगत रूप से फोन पर बात की और इस भयानक हमले के मद्देनजर हरसंभव सहायता देने की पेशकश की.’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी की हुई पहचान

गोलीबारी करने वाले आरोपी की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में की गई है जो अमेरिकी सेना रिजर्व में एक फायरआर्म्स प्रशिक्षक था. रॉबर्ट हाल को कुछ समय पहले ही मेंटल हेल्थ फैसिलिटी में भर्ती कराया गया था और हाल में उसे वहां से छुट्टी मिली थी.

इससे पहले एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ कार्यालय (पुलिस) ने अपने फेसबुक पेज पर संदिग्ध की दो तस्वीर जारी की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेविस्टन में तीन जगहों पर हुई फायरिंग

सन जर्नल ने लेविस्टन पुलिस प्रवक्ता का हवाला देते हुए कहा कि तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों में गोलीबारी की खबर है जिनमें स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्तरां, और एक वॉलमार्ट डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर शामिल हैं. वाशिंगटन में एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की इस घटना की जानकारी राष्ट्रपति जो बाइडेन को दे दी गई है और वो हालात पर नजर बनाए हुए हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close