जम्मू कश्मीर में सेना की गाड़ी खाई में गिरी…2 की जवानों की मौत…3 गंभीर रूप से घायल

 जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा हुआ है. जम्मू कश्मीर के बांदीपोर जिले में शनिवार दोपहर सेना का ट्रक खाई में गिर गया.इस हादसे में 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई.  जबकि 3 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि इससे पहले 24 दिसंबर को पुंछ जिले में आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी थी.  वैन में 18 जवान थे.  इनमें से 5 की मौत हो गई थी. ये सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जबकि इससे पहले नवंबर महीने में भी दो अलग- अलग घटनाओं में 5 सैनिको की मौत हो गई थी. 4 नवंबर को राजौरी में सड़क हादसे में दो जवानों की जान चली गई थी.

वहीं 2 नवंबर को रियासी जिले में कार खाई में गिर जाने से तीन जवानों की मौत हो गई थी. इसके अलावे कई और भी सड़क हादसे हो चुके है. और कई जवानों की मौत हो चुकी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close