ASI गिरफ्तार: साहिबगंज के एएसआई को ACB ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

साहिबगंज। जिले में दुमका एसीबी की टीम ने एक एएसआइ को 15000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम ने शुक्रवार शाम रांगा थाना में तैनात शमशाद अहमद को 15000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.
प्राप्त सूचना के अनुसार हरेंद्र साहा ने रांगा थाना के एएसआइ शमशाद अहमद द्वारा एक मामले में 20000 रुपये की मांग करने की शिकायत दुमका एसीबी से की थी. जिसके बाद एसीबी की टीम ने कारवाई करते हुए 15000 रिश्वत लेते एएसआइ शमशाद अहमद को रंगे हाथे धर दबोचा है. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी एएसआइ शमशाद अहमद को अपने साथ दुमका लेकर चली गयी है.
ये खबर भी पढ़ें…










