ASI घूस लेते गिरफ्तार: 50 हजार रूपये घूस लेते दारोगा को ACB ने पकड़ा, परिजनों को ASI ने कहा, “ये तो लंबा जायेगा, जान बचाना है तो 1 लाख का इंतजाम करो”

फरीदाबाद। घूसखोर ASI को ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामला यूपी के फरीदाबाद का है। जहां ASI को 50 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आइएमटी चौकी में तैनात आरोपी सहायक उप निरीक्षक सुंदर सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। आरोप है कि ASI ने लड़ाई-झगड़े के एक मामले में आरोपी को छोड़ने के लिए 1 लाख रुपये घूस मांगी थी।

शिकायक के मुताबिक मामरे में एएसआई ने परिजनों से कहा कि अगर इसकी जान छुड़वानी है तो एक लाख रुपये का इंतजाम कर लो। शिकायतकर्ता कुंदन ने बताया कि उनका भतीजा विनोद मारपीट के एक मामले में आरोपित था। विनोद को वो खुद थाने लेकर गए। थाना प्रभारी ने मामले को आइएमटी चौकी का बता दिया। आइएमटी चौकी में एएसआई सुंदर ने उसे चौकी में बैठा लिया और जांच करने की बात कही।

इसके बाद वे घर चले गए। तीन-चार दिन बाद जब वे वहां पहुंचे, तब भी उन्होंने उसे नहीं छोड़ा और कहा कि जांच चल रही है, कल तक वापस भेज देंगे। इसके बावजूद भी उसे वापस नहीं भेजा। जब चौकी में संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि इस पर कई धाराओं के तहत संगीन मामला बनता है और डराया कि यह तो लंबा अंदर जाएगा।

केस में धारा कम करने व फैसला कराने के नाम पर जांच अधिकारी एएसआई सुंदर 1 लाख मांग रहा था, बाद में 50 हजार पर बात बनी। विनोद ने मामले की जानकारी अपने दोस्त कुंदन और एसीबी को दी। शिकायत मिलते ही एसीबी के इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। एएसआई ने विनोद को पैसे लेकर चौकी के गेट पर बुला लिया, जैसे ही आरोपी सुंदर ने पैसे लिए पहले से तैयार टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से पाउडर लगे नोट बरामद हो गए।

Related Articles

close