झारखंड में ड्यूटी के दौरान ASI पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले में ड्यूटी के दौरान एक पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कोटालपोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ने पुलिस कार्रवाई के दौरान एएसआई हेमंत यादव पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, कोटालपोखर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पलासबोना गांवमें एक युवक नशे की हालत में हाथ में चाकू लेकर घूम रहा है और लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलने पर एएसआई हेमंत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही थी, तभी उसने अचानक एएसआई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें सुरक्षित निकालकर पाकुड़ सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस हमले के कारणों और आरोपी की पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है। इधर ASI की स्थिति अभी फिलहाल स्थित बताई जा रही है, लेकिन अभी भी उन्हें गहन जांच में रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close