Asia Cup 2023:भारत-पाकिस्तान मैच पर संकट का साया, फैंस की उम्मीदों पर लग सकता है ग्रहण, पढ़ें आखिर क्या है कारण

कैंडी। भारत-पाकिस्तान मैंच का बेसब्री से फैंस इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फैंस के इंतजार पर बारिश ग्रहण लगा सकता है। मौसम विभाग ने मैच पर बारिश के साये का ऐलान किया है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान ने नेपाल को बुरी तरह से रौंद दिया है। वहीं सितंबर की 2 तारीख को टीम इंडिया अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान का सामना करेगी। लेकिन इस मुकाबले से पहले ही बारिश की बुरी खबर ने क्रिकेट फैंस को परेशान कर दिया है।

गूगल वेदर के अनुसार, कैंडी में 2 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच के दिन 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इस दिन गरज के साथ बारिश की संभावना है। ह्यूमिडिटी 84 प्रतिशत रहेगी। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम की बात करें तो हाल ही में खेले गए लंका प्रीमियर लीग (LPL)में यहां मैच हुए। इस दौरान गेंदबाजों को गति में विविधता करने पर फायदा मिला। लाइट्स में बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां आसान रही। एशिया कप के दौरान भी हालात कुछ ऐसे ही होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच का क्रिकेट फैंस को इंतजार है। यह मैच शनिवार, 2 सितंबर 2023 को कैंडी के पल्लेकले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होना है। इस ब्लकबस्टर मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है। बारिश भारत-पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार Weather.Com ने 2 सितंबर को कैंडी में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दिन 90 फीसदी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, कैंडी में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश की लगभग 60 प्रतिशत संभावना है, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। ह्यूमिडिटी 98 फीसदी के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान का सामना
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच से पहले, बांग्लादेश गुरुवार (31 मार्च) को उसी स्थान पर गत चैंपियन श्रीलंका से भिड़ने के लिए तैयार है। हालांकि, उस मैच के लिए बारिश की लगभग 44 प्रतिशत संभावना है, हालांकि दोपहर के आसपास 99 प्रतिशत बादल छाए रहने की खबर है।

दोनों टीमें:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराज, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
ट्रेवलिंग रिजर्व: संजू सैमसन

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील

ट्रेवलिंग रिजर्व: तय्यब ताहिर

Related Articles

close