झारखंड के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि…रिम्स-2 के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक की 1000 करोड़ की सहायता

Big achievement in health sector for Jharkhand...Asian Development Bank provides Rs 1000 crore assistance for RIMS-2

रांची: झारखंड की राजधानी रांची को जल्द ही एक और बड़ी स्वास्थ्य सेवा सुविधा मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने रिम्स-2 (RIMS-2) के निर्माण की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। इस परियोजना को साकार करने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से 1000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि रिम्स-2 परियोजना के लिए एडीबी से 1000 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिली है, जबकि परियोजना की शेष लागत राज्य सरकार अपनी योजना मद से व्यय करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिम्स-2 को विश्वस्तरीय मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसकी क्षमता 2600 बेड की होगी। वर्तमान में अस्पताल के डिज़ाइन और निर्माण की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

इस अत्याधुनिक चिकित्सा संस्थान में कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी जैसी सभी प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल झारखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि यह अस्पताल पूर्वी भारत के लिए एक स्वास्थ्य हब के रूप में भी उभरेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार का मानना है कि रिम्स-2 के निर्माण से मेडिकल एजुकेशन, अनुसंधान और रोजगार के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2026 के अंत तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद वर्ष 2027 से यह अस्पताल जनता को अपनी सेवाएं देना शुरू करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close