“…कम से कम शिबू सोरेन का तो इज्जत रखिये”…निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, कहा…इस्तीफा दीजिये और ….

रांची। ED के एक्शन के बीच एक बार फिर सांसद निशिकांत दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। निशिकांत दुबे ने X पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस्तीफा दीजिये और एजेंसियों के सवालों का जवाब दीजिये। दरअसल शनिवार को ही ईडी ने पूछताछ के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन भेजा है। ईडी के समन पर मुख्यमंत्री हाजिर नहीं हो रहे हैं। लिहाजा अब विपक्षी दल लगातार मुख्यमंत्री हेमंत पर निशाना साध रहे हैं।

निशिकांत दुबे ने X पर लिखा है कि …
“आप के पाप के लिए 4 था और झारखंड के मुख्यमंत्री के डकैती के लिए 8 वाँ सम्मन कोई मायने नहीं रखता ।केजरीवाल जी तो हल्ला मचा रहे हैं,हमारा मुख्यमंत्री तो चुपचाप रज़ाई में घुसकर जाड़ा काट रहे हैं ।कम से कम शिबू सोरेन जी का इज़्ज़त तो रखिए,इस्तीफ़ा दीजिए व एजेंसियों के प्रश्न का जवाब दीजिए”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले शनिवार (13 जनवरी, 2024) को भेजे गए समन में ईडी ने सीएम सोरेन को जवाब देने के लिए 16 से 20 जनवरी तक का वक्त दिया है।इसके लिए उन्हें इन पाँच दिनों के बीच ED के क्षेत्रीय दफ्तर में हाजिर होने को कहा गया है। जाँच एजेंसी ने समन में उनसे पूछा है कि वे बयान दर्ज कराने के लिए हाजिर क्यों नहीं हो रहे हैं? इससे जाँच में बाधा पैदा हो रही है। इस पर राज्य से बीजेपी MP निशिकांत दुबे ने सोरेन के इस्तीफे की माँग की है।

इससे पहले ईडी इस केस में सीएम सोरेन को सात समन भेज चुकी है। हालाँकि हर बार उन्होंने समन को नजरअंदाज कर दिया। जमीन घोटाला केस में ईडी की तरफ से अगस्त 2023 से ही हेमंत सोरेन को समन भेजने की शुरुआत हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close