सीमा हैदर पर हमला: घर में घुसकर सीमा हैदर पर जानलेवा हमला, गला दबाने की कोशिश, युवक गिरफ्तार

Attack on Seema Haider: Entering the house, deadly attack on Seema Haider, attempt to strangle her, youth arrested

 

Seema Haidar Attack: सीमा हैदर पर जानलेवा हमला हुआ है> एक युवक ने घर में घुसकर सीमा हैदर का गला दबाने की कोशिश की है। पड़ोसियों की मदद से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला यूपी के गौतम बुद्ध नगर के रबूपुरा गांव की है। जहां पिछले कई महीनो से पाकिस्तान की सीमा हैदर रहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीमा हैदर ने भारत के रहने वाले सचिन मीणा के साथ शादी रचाई थी। शनिवार 3 अप्रैल को गुजरात के रहने वाले तेजस झानी नाम के एक व्यक्ति ने सीमा पर हमला किया। जानकारी के मुताबिक युवक सीमा के घर में घुसा और फिर उस पर हमला किया।

युवक ने पहले घर के दरवाजे पर लात मारी और फिर अंदर घुसने की सीमा हैदर का गला दबाने लगा। सीमा के चीखने पर कुछ लोग इक्ट्ठा हुए और फिर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। जिस शख्स ने हमला किया उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि साल 2023 में पाकिस्तान से सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत आई थी। उनका दावा था कि पबजी खेलते हुए नोएडा के रहने वाले सचिन के साथ उनकी मुलाकात हुई। सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का दावा है कि सीमा हैदर ने हिंदू धर्म अपना लिया है, वो सनातनी महिला है।

बीते दिनों भारत में पाकिस्तान से आए सभी लोगों का वीजा रद्द करने की घोषणा की थी, जिसके बाद चर्चा होने लगी थी कि क्या सीमा भी वापस पाकिस्तान जाएगी। हालांकि सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का कहना है कि उनका मामला एटीएस के पास है, जहां सभी कागजात जमा है। वहीं भारत के राष्ट्रपति के समक्ष सीमा का मामला लंबित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close