झारखंड के 10वीं-12वीं के अभ्यर्थी ध्यान दें! क्वेश्चन बैंक हुआ जारी, बोर्ड परीक्षा के सवाल इसी तरह होंगे आधारित, डिजिटल भी रहेगा उपलब्ध

रांची।झारखंड में 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए इस बार परीक्षा की राह आसान होगी। अगले साल होने वाली दसवीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए पहली बार क्वेश्चन बैंक तैयार किए गए हैं। क्योश्चन बैंक का स्टैंडर्ड ऐसा है कि उसे ध्यान से अगर परीक्षार्थी पढ़ ले, काफी हद तक परीक्षा में पेपर वो सॉल्व कर लेगा।

क्वेश्चन बैंक में सरल भाषा में प्रश्न और उनके उत्तरों को प्रस्तुत किया गया है ताकि विद्यार्थियों में वैचारिक समझ विकसित हो। साथ ही इसमें वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के हल भी दिए गए हैं। बोर्ड का दावा है कि क्वेश्चन बैंक से न केवल विद्यार्थियों को विषय-वस्तु की समझ विकसित होगी, बल्कि उन्हें सीखने का अच्छा प्रतिफल भी प्राप्त होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे बोर्ड परीक्षा में उनका बेहतर परिणाम आएगा। शिक्षकों को भी परीक्षा की तैयारी कराने में आसानी होगी। जाहिर है इस पहल से दसवीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन भी छात्रों का दिखेगा। कर सकें, इसके लिए पहली बार क्वेश्चन बैंक (प्रश्न बैंक सह उत्तर पुस्तक ) तैयार किए गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि क्वेश्चन बैंक में प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए हैं ताकि बोर्ड की तैयारी करने वाले विद्यार्थी बेहतर ढंग से उसका अभ्यास कर सकें।

जानकारी के मुताबिक दसवीं बोर्ड के लिए अंग्रेजी, हिंदी, गणित, संस्कृत, विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान विषय के अलग-अलग क्वेश्चन बैंक तैयार किए गए हैं। वहीं, 12वीं के लिए कला, विज्ञान एवं वाणिज्य विषय के विभिन्न विषयों के क्वेश्वन बैंक उपलब्ध कराए गए हैं। प्रत्येक विषय के हर चैप्टर में वस्तुनिष्ठ, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय तथा दीर्घ उत्तरीय प्रश्न तथा उनके उत्तर सम्मिलित हैं। प्रत्येक प्रश्न और उनके उत्तर हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी में भी तैयार किए गए हैं। ताकि बच्चों को आसानी हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close