चाची ने की भतीजे से शादी… भतीजे से शादी के लिए पति और बेटी को छोड़ा, पढ़िए झकझोरने वाली घटना जो आपको चौंका देगी

Viral video:  इन दिनों सोशल मीडिया एक से बढ़कर एक क्राइम की घटना सामने आ रही है तो वहीं एक से बढ़कर एक घटना सामाजिक रिश्ते को तार तार कर रही है। कुछ रिश्ते ऐसे होते है जन्म देने वाले मां बाप के समतुल्य मानी जाती है।परंतु समाज में ऐसी घटना शर्मसार कर रही है जब चाची अपने पति की छोड़कर भतीजे से शादी कर लेती है।

महिला ने अपने पति और बेटी को छोड़कर रिश्ते के भतीजे से प्रेम विवाह कर लिया। पहले पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, फिर मंदिर में शादी रचा ली। गांव वालों ने रिश्ते का विरोध किया, लेकिन दोनों नहीं माने। शादी के बाद सोशल मीडिया पर बयान भी जारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चाची ने की भतीजे से शादी.. जानिए मामला

जमुई जिले में एक बच्चे की मां आयुषी ने शादी अपने भतीजे से की. आयुषी की शादी पूर्व में विशाल दुबे से हुई थी, उसे 2021 में एक बच्ची ने जन्म भी लिया, लेकिन बताया जा रहा है कि पिछले 2 साल से आयुषी का अपने भतीजे सचिन से प्यार का चल रहा था. चाची और भतीजे के प्यार की खबर उनके घर वालों को जरा भी नहीं थी.

एक सप्ताह पहले यानी पिछले रविवार को आयुषी अपने भतीजे सचिन दुबे के साथ फरार हो गई. आयुषी के पति विशाल दुबे ने थाना में पत्नी के गायब होने का मामला दर्ज कराया. इधर आयुषी जो अपने भतीजे से शादी करने के लिए तैयार थी उसने कोर्ट में एक तरफ तलाक के लिए आवेदन दाखिल कर दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले हुई थी शादी, 1 बच्चा भी

साल 2021 में आयुषी की शादी जमुई के टाउन थाना क्षेत्र के रहने वाले विशाल दुबे से हुई थी। शुरुआती वर्षों में दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहा और उन्हें एक बेटी भी हुई। लेकिन समय के साथ रिश्ते में दूरियां आने लगीं, जब दो साल पहले गांव के ही रिश्ते के भतीजे सचिन दुबे की एंट्री आयुषी की जिंदगी में हुई।

सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान दोनों करीब आए और ये रिश्ता धीरे-धीरे प्रेम में बदल गया। हैरानी की बात ये रही कि सचिन, आयुषी के पति विशाल का भतीजा भी है। दोनों के बीच घंटों बातें होती थीं और मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस शादी की चर्चा जमुई के साथ पूरे सोशल मीडिया में छाई हुई है . तब परिवार के लोगों के सामने ही आयुषी की शादी उसके भतीजे सचिन दुबे से करा दी गई. इस मौके पर आयुषी का पति विशाल दुबे मौजूद था. आयुषी ने कहा कि उसके लिए सचिन ही सब कुछ है. रिश्ता में भले जो लगे लेकिन अब वह पति है. उसी के साथ वह रहेगी. इधर आयुषी ने विशाल दुबे से हुई बेटी को भी अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है. अब ये मामला लोगों की जबां पर है।

Related Articles

close