अय्याश डाक्टर : मेडिकल स्टूडेंट के साथ मनाता रहा रंगरेलियां, मन भरा तो कर दिया शादी से इंकार, पुलिस घसीटते हुए ले गयी चैंबर से बाहर

गया। प्यार का झांसा देकर मेडिकल छात्रा के साथ पहले तो शारीरिक संबंध बनाया और फिर बात जब शादी की आयी, तो डाक्टर ने इनकार कर दिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अय्याश डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने में शादी के नाम पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी डाक्टर तक पहुंची और फिर कैबिन से घसीटते हुए अपने साथ ले गयी।

आरोपी डाक्टर का नाम डॉ अतुल शेखर है, जो मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में पोस्टेड थे। इसी दौरान मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक छात्रा के साथ उनका अफेयर शुरू हो गया। डाक्टर अतुल ने मेडिकल छात्रा को झांसा दिया और फिर उसके साथ अपनी हवस मिटानी शुरू करती रही। दो साल तक मेडिकल छात्रा के आबरू से डाक्टर खेलता रहा। पीडिया ने जब शादी की बात कही, तो आरोपी डाक्टर मुकर गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान डाक्टर ने अपना तबादला मुजफ्फरपुर से मगध मेडिकल कॉलेज के शिशु विभाग में करावा लिया। डाक्टर ने पूरी तरह के कांटेक्ट ही मेडिकल स्टूडेंट के साथ खत्म कर लिया। जिसके बाद युवती ने मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। लड़की के साथ मुजफ्फरपुर पुलिस की टीम गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। पुलिस को देखते ही डॉक्टर हड़बड़ा कर अस्पताल के अधीक्षक के कमरे में घुस गया।

करीब दो घंटे तक पुलिस अधीक्षक के कक्ष के बाहर उसका इंतजार करती रही। फिर जैसे ही अधीक्षक ने कहा कि मेरे जाने के बाद आप कार्रवाई कर सकते हैं। दोपहर 12.30 में अधीक्षक के निकलते ही, पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार के आरोपी डाक्टर को कोर्ट में पेश किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close