फिर फंस गए बन्ना गुप्ता ! 1.25करोड़ के लेनदेन का ऑडियो जारी कर सरयू राय ने झारखंड की राजनीति में मचाया तहलका

Banna Gupta got stuck again! Saryu Rai created a stir in Jharkhand politics by releasing audio of transaction worth Rs 1.25 crore.

जमशेदपुर। हेमंत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक नए खुलासे से झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया है। नया खुलासा NDA गठबंधन के प्रत्याशी सरयू राय ने की है।

एनडीए प्रत्याशी सरयू राय ने प्रथम चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व जमशेदपुर पश्चिमी से कांग्रेस के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर दो ऑडियो क्लिप जारी किया है। कॉल रिकॉर्डिंग अर्थात ऑडियो क्लिप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय से जुड़े एक एजेंट और एक आवेदक के बीच बातचीत चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है ऑडियो क्लिप में

मालूम हो कि राज्य के फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार कौशलेंद्र कुमार की असामयिक मौत हो गई थी। सूत्र बताते है कि अपने समय में कौशलेंद्र कुमार अपने साला (रिश्ते में पत्नी के भाई) को अवैध काम में लगा रखा था जो लेनदेन का काम देखते थे। कौशलेंद्र कुमार की मृत्यु के बाद गुपचुप तरीके उनके साला राहुल कुमार को रजिस्ट्रार बना दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1.25 करोड़ के लेन देन का लगा आरोप

जारी ऑडियो क्लिप में फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्ति को लेकर 1.25 करोड़ रुपए के लेनदेन की बातचीत की गई है। सरयू राय ने बताया कि फार्मेसी निदेशक के पद पर राहुल कुमार को अस्थाई तौर पर बहाल किया गया था। राहुल कुमार ने निदेशक पद के लिए 1.25 करोड़ का भुगतान किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बाद में चार माह में हटाए जाने के बाद बन्ना गुप्ता के आप्त सचिव गुड्डू सिंह उनका फोन नहीं उठाया। सरयू राय सोमवार की शाम को केंद्रीय चुनाव कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल कुमार के बहाली को लेकर विस में सवाल भी उठाया था कि राहुल कुमार जैसे अयोग्य को फार्मेसी का निदेशक बनाया गया है। इसमें पैसे का लेनदेन व भ्रष्टाचार हुआ है।

अब इसका ऑडियो वायरल होने के बाद उनके आरोप सही साबित हो गए। उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता ने भ्रष्टाचार से अवैध धन अर्जित किया है, जो इस चुनाव में जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में पानी की तरह बहा रहे है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इसकी जांच करें कि आखिर बन्ना गुप्ता के पास कहां से इतने अधिक पैसे आए हैं। जिसे चुनाव में खर्च किया जा रहा है।

ये भी लगाया आरोप

सरयू राय ने कहा कि खाद्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने खाद्य आयोग जैसे संवैधानिक संस्था की हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान की दुहाई दे रहे है।पर खाद्य आयोग में एक भी दलित आदिवासी सदस्य की नियुक्ति नहीं की गई है। इस पद के लिए कोई पैसे देने वाला नहीं मिल रहा है। खाद्य आयोग के अध्यक्ष के चैंबर में ताला जड़ दिया गया है।

जुलाई में अध्यक्ष को गलत तरीके से हटा दिया गया था। बाद में हाईकोर्ट ने उनको बहाल करने का अंतरिम आदेश जारी किया। इसके बावजूद आयोग के अध्यक्ष के चैंबर में ताला जड़ दिया गया है। इससे राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। बन्ना गुप्ता ने पीडीएस सिस्टम को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है।

 

Related Articles

close