BCCL Job Murder Case: अनुकंपा नौकरी लेने बेटे ने कराई पिता की हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश, सवा लाख दे चुका था एडवांस

धनबाद में बीसीसीएल कर्मचारी तुलेश्वर नोनिया की हत्या मामले का खुलासा। बेटे विजय नोनिया ने अनुकंपा नौकरी पाने के लिए 10 लाख की सुपारी देकर पिता की हत्या कराई। तीन आरोपी गिरफ्तार।

धनबाद। नौकरी के लालच में बेटा जल्लाद बन गया। अनुकंपा नौकरी पाने के लिए बेटे ने अपने पिता की 10 लाख रुपये में सुपारी दे दी। मामला झारखंड के धनबाद जिले का है, जहां इस अपराध ने रिश्तों की नींव तक हिला दी है। बीसीसीएल में अनुकंपा नियुक्ति पाने की लालच में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस ने मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पिता की हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी और एडवांस के तौर पर 1.25 लाख रुपये भी भुगतान कर चुका था।

सड़क किनारे मिला था बीसीसीएल कर्मी का शव

मिली जानकारी के मुताबिक 20 जून को बरोरा थाना क्षेत्र के चिटाही-बरोरा मार्ग के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। जांच में मृतक की पहचान 58 वर्षीय तुलेश्वर नोनिया के रूप में हुई, जो बीसीसीएल की बरोरा कोलियरी में स्टोरकीपर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पाया कि तुलेश्वर नोनिया की हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच में सामने आया बेटे का नाम

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस के सामने जो सच आया, उसने सभी को चौंका दिया। हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के दूसरे बेटे विजय नोनिया ने रची थी।पुलिस के मुताबिक, विजय नोनिया ने अपने पिता की हत्या कराने के लिए अखिलेश मल्लाह और अमित सिंह को 10 लाख रुपये देने का सौदा किया था। उसने दोनों आरोपियों को एडवांस के रूप में 1.25 लाख रुपये भी दिए थे।

अनुकंपा नौकरी पाने के लिए रची गई साजिश

पूछताछ में विजय नोनिया ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बीसीसीएल से दो साल बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे। परिवार में तीन भाई हैं, जिनमें बड़ा भाई मानसिक रूप से अस्वस्थ है। आरोपी को विश्वास था कि पिता की मृत्यु के बाद बीसीसीएल में अनुकंपा नियुक्ति का लाभ उसे मिलेगा। इसी लालच में उसने अपने पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हत्या में इस्तेमाल पत्थर, बाइक और कपड़े बरामद

ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर, घटना में इस्तेमाल बाइक और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। इन सभी साक्ष्यों को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।

बिहार और धनबाद के आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी अखिलेश मल्लाह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पटौरी गांव का निवासी है और वर्तमान में धनबाद के बुदोरा क्षेत्र में रह रहा था। वहीं दूसरा आरोपी अमित कुमार सिंह भी बुदोरा का ही रहने वाला है।पूरे मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसडीपीओ बाघमारा अजीत कुमार विमल सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने बताया सुनियोजित हत्या

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हत्या पूरी तरह से सुनियोजित थी। आरोपी पुत्र ने पहले से हत्या की योजना बनाई, सुपारी किलरों से संपर्क किया और फिर वारदात को अंजाम दिलवाया। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के चलते पूरा षड्यंत्र बेनकाब हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close