झारखंड के शराबप्रेमियों खुश हो जाओ! अब कोलड्रिंक जितनी सस्ती हो जायेगी शराब, 1000 की शराब बोतल अब मिलेगी सिर्फ 300 में, राज्य सरकार ने तैयार किया प्लान

Liquor lovers of Jharkhand, rejoice! Now liquor will become as cheap as cold drink, liquor bottle worth Rs. 1000 will now be available for only Rs. 300, state government has prepared a plan

Jharkhand News : शराबप्रेमियों के Good News है। झारखंड में शराब अब सस्ती होने वाली है। राज्य सरकार ने अहम फैसला लेते हुए शराब की कीमतों पर लगने वाले टैक्स को घटाने का फैसला लिया है। हालांकि इसके लिए अभी कैबिनेट में प्रस्ताव जायेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

दावा है कि इस फैसले के बाद शराब की खपत भी बढ़ेगी और इससे राजस्व में बढ़ोत्तरी भी होगी। दूसरी तरफ शराब प्रेमियों के जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। मिली जानकारी के मुताबिक उत्पाद विभाग ने बड़ा प्रस्ताव तैयार करते हुए शराब पर लगने वाले वैट को करीब 70 फीसदी कम करने का निर्णय लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री योगेंद्र महतो ने दावा किया है कि वैट कम होने से शराब की बिक्री अप्रत्याशित तौर पर बढ़ेगी। वर्तमान व्यवस्था में 2700 करोड़ रूपया राजस्व के तौर पर विभाग को मिला है। उन्होंने बताया कि चार महीना में विभाग को 1400 करोड़ रूपया मिला है।

 

 

प्रस्ताव के मुताबिक झारखंड में शराब पर अब सिर्फ 5 फीसदी ही वैट लगेगा। हालांकि पहले ये वैट 75 फीसदी लगता था, लेकिन कैबिनेट की मुहर लगने के बाद शराब पर 70 परसेंट वैट कम हो जायेगा है।

 

उत्पाद विभाग के इस नए प्रस्ताव के बाद 500 में मिलने वाली शराब की बोतल अब सिर्फ 150 रुपये में मिल जायेगी। वैट में कटौती को लेकर उत्पाद विभाग के इस नए प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने अपनी मुहर लगा दी हैं। अब इस प्रस्ताव को कैबिनेट की स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेजा गया है।

 

 

प्रस्ताव में जो टीप लिखी गयी है, उसमें कहा गया है कि विभाग के इस नए प्रस्ताव से राजस्व में इज़ाफा होगा। इस फैसले के बाद 4500 करोड़ तक के राजस्व की उम्मीद है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में शराब पर VAT नहीं लगता है।

Related Articles

close