IAF की पहली महिला ‘टॉप गन’ बनीं भावना कंठ, बिहार की बेटी ने रचा ऐसा इतिहास जो आज तक कोई महिला नहीं कर पाई

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना की जांबाज अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जहां पहुंचने वाली वह देश की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। भावना कंठ ने प्रतिष्ठित ‘फाइटर कॉम्बैट लीडर’ (FCL) कोर्स सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रच दिया है।

इस उपलब्धि के साथ ही भावना कंठ भारतीय वायुसेना की पहली महिला ‘टॉप गन’ कॉम्बैट टैक्टिशियन बन गई हैं। उनकी इस कामयाबी को भारतीय वायुसेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और उनके बढ़ते नेतृत्व की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

20 हफ्ते की कठिन ट्रेनिंग, चुनिंदा पायलटों को ही मिलता है मौका

ग्वालियर स्थित टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (TACDE) में FCL कोर्स आयोजित किया जाता है। करीब 20 सप्ताह का यह कोर्स भारतीय वायुसेना के सबसे कठिन और उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल है।

TACDE को भारतीय वायुसेना का ‘टॉप गन स्कूल’ भी कहा जाता है। इसकी तुलना अमेरिका की नौसेना के मशहूर ‘टॉप गन’ कार्यक्रम से की जाती है। इस प्रशिक्षण के लिए बेहद चुनिंदा फाइटर पायलटों का चयन होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

FCL कोर्स पूरा करने के बाद पायलट हवा में जटिल युद्ध अभियानों की योजना बनाने और उनका नेतृत्व करने में सक्षम होते हैं। ऐसे में भावना कंठ का इस प्रशिक्षण को पूरा करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

बिहार की बेटी ने आसमान में लिखी नई कहानी

भावना कंठ मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय वायुसेना में अपना करियर शुरू किया और लगातार नई उपलब्धियां हासिल करती गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जून 2016 में भावना कंठ ने अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह के साथ भारतीय वायुसेना के पहले महिला फाइटर पायलट बैच में कमीशन हासिल किया था। यह भारतीय सैन्य इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव था।

MiG-21 से Su-30 MKI तक का सफर

भावना कंठ ने अपने फाइटर पायलट करियर की शुरुआत MiG-21 Bison से की। बाद में उन्होंने Su-30 MKI जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट को भी उड़ाया।

वर्ष 2019 में वह दिन के समय फाइटर जेट उड़ाने की योग्यता हासिल करने वाली भारत की पहली महिला बनीं। इसके बाद उनकी उपलब्धियों का सिलसिला लगातार जारी रहा।

गणतंत्र दिवस परेड से ऐतिहासिक फ्लाईपास्ट तक

भावना कंठ ने वर्ष 2021 में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेकर एक और इतिहास रचा। वह गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं।

इसके बाद वर्ष 2024 में भी वह कर्तव्य पथ के ऊपर हुए ऐतिहासिक फ्लाईपास्ट का हिस्सा रहीं।

अब FCL कोर्स पूरा कर भावना कंठ ने भारतीय वायुसेना की ‘टॉप गन’ बनने वाली पहली महिला के रूप में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। उनकी यह उपलब्धि देश की उन बेटियों के लिए भी प्रेरणा है, जो आसमान की ऊंचाइयों को अपना लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना चाहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close